महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। अर्जुन सहायक परियोजना में भूमि अधिग्रहण के बाद झिर सहेबा गांव के लोग मुआवजा सहित अन्य मांगों को उठा रहे है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विस्थापन की मांग उठाई। कबरई क्षेत्र के झिर सहेबा गांव निवासी रामकुमार, संगीता, नेहा, उदय सिंह, मुन्नीलाल, जगदीश, रामऔतार सहित अन्य ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विस्थापित किए जाने की मांग उठाई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पिछले कई साल से विस्थापित किए जाने सहित अन्य मांगों को उठा रहे है। मगर मांगों में बार-बार आश्वासन मिल रहा है। ग्रामीणाों का कहना है कि भूमि के साथ कुआं, पेड़, मकान का भी मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजा मिलने में हुई देरी पर चार गुना अधिक मुआवजा देने के आदेश का पालन किया जाए। किसानों ने अलीपुरा और कबरई के बीच विस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.