हजारीबाग, मार्च 13 -- बरही प्रतिनिधि। घटना के 42 घंटे बाद भी तिलैया डैम में डूबे ट्रक चालक का पता नहीं चल सका है। डुबे हुए ट्रक को हाइड्रा क्रेन ने डैम के गहरे पानी से बाहर निकाल दिया है लेकिन ट्रक के केबिन में ट्रक चालक का शव नहीं मिला। बरही थाना पुलिस ने रांची एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है,लेकिन शुक्रवार शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। बरही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उरवां के एक औद्योगिक प्लांट से आक्सीजन सिलेंडर मंगाकर डैम में डूबे हुए ट्रक चालक के शव की तलाश करा रही है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ट्रक चालक का शव ट्रक के केबिन से निकल कर कहीं फंस गया है जिसके कारण पानी के उपर नहीं आया। स्थानीय गोताखोर और फिर एनडीआरएफ की टीम ही पानी के अंदर से शव की खोज कर सकती है।मरी हुई मछलियों से प्रदुषित हो गया तिलैया डैमआंध्रप्र...