बलिया, मार्च 18 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। बहू-पोते की हत्या के आरोपी चिलकहर निवासी झूलन चौरसिया की पोखरे में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। एक ही परिवार में हुई तीन लोगों की मौत तथा मां-बेटे के जेल जाने के बाद से पूरा गांव में गमगीन है।चिलकहर के मटिहीं मार्ग पर स्थित किराना की दुकान में सोमवार की भोर में आग लग गयी। इस घटना में कारोबारी नीरज चौरसिया की पत्नी रिंकी और चार साल के मासूम धीरज की दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि जान बचाने के प्रयास में रोशनदान से कूदने के चलते वह खुद घायल हो गये। नीरज के ससुर रसड़ा के परसिया निवासी पुरुषोत्तम चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने नीरज के पिता झूलन, मां कांती और बड़े भाई दीपक चौरसिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना के बाद से ही लापता झूलन की खोजबीन कर...