बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र ग्राम मध्यनगर पचपेड़वा निवासी स्वर्गीय अब्दुल रसूल पुत्र हसन रजा की डूबने से हुई दुखद मृत्यु के बाद पीड़ित परिजनों को मदद मुहैया कराई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने शनिवार को चार लाख रुपये का चेक देकर उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। स्व. अब्दुल रसूल (68) की मृत्यु 21 अप्रैल 2026 को डूबने के कारण हो गई थी। शासन स्तर से निर्धारित अहेतुक सहायता योजना के अंतर्गत मृतक की पत्नी शाहजहां के बैंक खाते में चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रेषित कर दी गई है। तहसील तुलसीपुर सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभावित परिवार को सहायता संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर...