मोतिहारी, फरवरी 11 -- आदापुर, एसं। थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव में खुले सोख्ता में डूबकर ढाई वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी के निर्देश पर आदापुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिससे मामले ने अब गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान ने बताया कि सड़क किनारे गृहस्वामी नथुनी मियां द्वारा बनाए गए सोखता का मुंह खुला हुआ था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि गृहस्वामी को आरोपित करते हुए कांड दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सोख्ता निर्माण के नाम पर गड्ढे खोदकर खानापूर्ति की गई है। मृतक की पहचान गांव निवासी सूरज यादव के ढाई वर्षीय पुत्र संदेश कुमार के रूप में हुई थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.