डूबने से बचाव के उपाय को लेकर जागरूकता
बेगुसराय, अगस्त 1 -- खोदावन्दपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रखंड में सुरक्षित शनिवार का आयोजन सभी विद्यालयों में किया गया। अगस्त माह के प्रथम शनिवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय बाढ से खतरे एवं डूबने से बचाव को लेकर बच्चों में कौशल विकसित करने की जानकारी दी गई। इसके तहत प्रखंड के सभी विद्यालयों में छात्रों को बाढ के समय पानी से जुड़ी दुर्घटनाओं, सावधानियों और प्राथमिक उपचार के तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में बाढ व डूबने से बचाव उपाय के प्रति चेतना जागृत करना और उन्हें आपातकालीन स्थिति में आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बच्चों को दी गई बाढ़ और जल जमाव के दौरान बरती जाने वाले सुरक्षाओं कि जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.