मोतिहारी, फरवरी 7 -- चिरैया । थाना क्षेत्र के बेलही गांव में शनिवार अपराह्न पोखर में डूबकर तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गई है। मृतका अनन्या कुमारी ग्रामीण सरोज कुमार की पुत्री थी। घटना के समय वह पोखर किनारे खेल रही थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई है। मृतका की मां नीतू देवी ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह अपनी बेटी को नए कपड़े पहना कर तैयार कर दी थी और खुद तैयार हो रही थी। इसी दौरान वह खेलने चली गई। जब उसे खोजा गया तो वह नहीं मिली। बाद में किसी ने सूचना दी की पोखर में कपड़ा उपला रहा है। जब परिजन दौड़ कर पोखर किनारे गए तो वह पानी में औंधे मुंह पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतका तीन भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.