डूबने के कारण दम घुटने से हुई थी वंशराज की मौत
नवादा, मई 12 -- नवादा के छात्र वंशराज की मौत पानी में डूबने के कारण दम घुटने से हुई थी। सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस आशय का खुलासा हुआ है। वंशराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि उसकी मौत का कारण डूबने से दम घुटना है। उसकी मौत का समय 12 से 24 घंटे के बीच का बताया गया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने जांच रिपोर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पानी में डूबने से बच्चे का दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज मामला नवादा के 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र वंशराज की मौत से जुड़ा है। उसका शव 09 मई की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनी पहाड़ के बीच स्थित पानी से भरे एक तालाब से बरामद की गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.