डूबने की घटनाओं पर रोक को पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
इटावा औरैया, जून 4 -- जसवंतनगर। गर्मी के मौसम में नहर और झाल पर बढ़ रही भीड़ तथा डूबने की आशंका को देखते हुए बलरई थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने भोगनीपुर गंग नहर और खारजा झाल समेत उन स्थानों पर चेतावनी संबंधी बैनर लगवाए गए हैं, जहां स्थानीय और बाहरी लोग नहाने पहुंचते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने सरकारी वाहन में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के पीहरपुर, नगला तौर, घुरा, जाखन, बहादुरपुर, नसीरपुर, नगला रामसुंदर, बलरई, कोकाबली, अंडावली, कीरतपुर और सरामई, नगला सलहदी सहित आसपास के गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बताया गया कि नहर और झाल में नहाना खतरनाक है। तेज बहाव के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि इन दिनों नहर और खारजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.