डूबते हुए को बचाने का बताया गया तरीका
कौशाम्बी, मई 10 -- कोखराज इलाके के संदीपन घाट किनारे रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप से बचाव, बाढ़ से बचाव, लाइफ जैकेट का महत्व, पानी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी। एनडीआरएफ वाराणसी के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा व उनकी टीम ने एक-एक बिंदु पर बारीकी से खासकर नाविकों को समझाया। इस मौके पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर यादव कृष्णा, राजस्व टीम के लेखपाल रवि विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान सोने लाल, पंचायत सहायक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.