डूबते बच्चों को बचाने नाले में कूदा युवक, दो मासूमों को निकाल लिया लेकिन खुद की जान चली गई
हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 23 -- यूपी के महाराजगंज में बरगदवा थाना क्षेत्र स्थित सीहाभार गांव के समीप गहरे नाले में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए एक युवक ने उसमें छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उसने दोनों बच्चों को बचा लिया। हालांकि इस दौरान वह थककर चूर हो गया और खुद पानी से लबालब भरे गहरे नाले में समा गया। उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरा गांव रो पड़ा। बरगदवा क्षेत्र स्थित सीहाभारगांव निवासी झगरू के पुत्र जगदीश गौतम (40) बुधवार को गांव के समीप हील स्थित घोला (ढेलहा) नाले की तरफ गए थे। वह नाले के समीप पहुंचे तो उन्होंने दो बच्चों को उसमें डूबते देखा। उन्हें बचाने के लिए जगदीश ने नाले में छलांग लगा दी। उन्होंने जान पर खेलकर दोनों बच्चों को किसी तरह नाले से बाहर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- 42 का प्रेमी, 20 की प्रेमिका, दो साल लिव इन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.