डूबकर मरने वालों के 4 परिवारों को मिला मुआवजा
मोतिहारी, जून 13 -- बंजरिया। बाढ़ में डूबने की घटना में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिजनों को शनिवार को मुआवजा दिया गया है। आपदा राहत योजना के तहत चार-चार लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। मुआवजा लेने वाले में सेमरहिया निवासी उपेंद्र यादव को उनकी पुत्री लकी कुमारी की डूबने से हुई मौत के कारण मिली है। वही खैराघाट निवासी भुवन मुखिया को उनके पिता अदालत मुखिया की मृत्यु के बाद चार लाख रुपये का चेक दिया गया। जबकि सेमरा भोला टोला की कांति देवी को उनके पति योगेंद्र भगत की डूबने से हुई मौत व जनेरवा निवासी राकेश सहनी को उनकी पुत्री सुनीता कुमारी की डूबने से हुई मृत्यु के बाद चार लाख रुपये का चेक मिला। यह भी पढ़ें- डूबकर मरने वालों के 4 परिवारों को मिला मुआवजा मौके पर बिट्टू यादव, पंचायत समिति सदस्य सेमरा लक्ष्मण शाह तथा अंचल नाजिर मुकेश कुमार सहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.