गुमला, मार्च 3 -- भरनो प्रतिनिधि जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत डूडीया पंचायत को राज्य की 34 चिन्हित पंचायतों में शामिल करते हुए महिला हितेषी पंचायत के रूप में चयनित किया गया है। खास बात यह है कि गुमला जिला की यह एकमात्र पंचायत है जिसे इस प्रथम श्रेणी में स्थान मिला है। इस उपलब्धि से पंचायत क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल है। राज्य के पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को डूडीया पंचायत भवन के सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला हितेषी पंचायत के रूप में चयनित होने के बाद डूडीया पंचायत में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। बालिकाओं को विभिन्न...