अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर इलाके में शुक्रवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने डूडा कर्मचारी को घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि पिस्टल की बट से सिर फोड़ दिया और जेब में रखे 1.16 लाख रुपये लूट ले गए। हालांकि पुलिस ने लूट से इन्कार किया है। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बौनेर इलाके में स्थित राधारमण कालोनी निवासी रोबिन सिंह डूडा कार्यालय में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले घर में शादी हुई है। ऐसे में किसी का हिसाब करने के लिए जेब में रुपये रखे हुए थे। लेकिन, रुपये नहीं दे पाए। शुक्रवार शाम पांच बजे कार्यालय से स्कूटी से घर लौट रहे थे। पौने छह बजे से घर के पास ही नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली और घेरकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.