मेरठ, जून 6 -- रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में हाल ही में दो पक्षों में हुए संघर्ष में दलित समाज पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को समाज के लोग सीओ सरधना से मिले।उन्होंने एक प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की निस्पक्ष जांच कराने की मांग की। बसपा जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के नेतृत्व में सीओ आशुतोष कुमार से मिले दलित समाज पक्ष के लोगों ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमे में पुलिस की कार्रवाई बराबर नहीं है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबाव में आकर कुछ लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जबकि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। यह भी पढ़ें- डूंगर में तीसरे दिन भी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण शांति कायम आरोप है कि दूसरे पक्ष पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने दूसरे पक्ष पर समझौते का दबाव बनाए जाने का आरोप भी लग...