डूंगर में तीसरे दिन भी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण शांति कायम
मेरठ, जून 6 -- रोहटा क्षेत्र के गांव डूंगर में संघर्ष के बाद शनिवार को भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, हालांकि गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले गांव डूंगर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था, जिसने संघर्ष का रूप ले लिया था। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया था। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस और पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। तीसरे दिन भी पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले रहे और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.