देहरादून, फरवरी 1 -- गोपेश्वर। आजादी के लंबे अंतराल के बावजूद भी सड़क की इंतजारी और मांग कर रहे चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के डंगुर के ग्रामीणों ने अब स्वयं उपकरण और मशीन लेकर सड़क बनाना शुरू कर दिया है। पोखरी विकासखंड के अंतर्गत डूंगर गांव तक सड़क बनाने के लिए ग्रामीण लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं। डुंगर के ग्रामीणों ने बताया नारी गदेरा डामतोली होते हुए डूंगर गांव तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी नहीं बन पाई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में डूंगर क्षेत्र के समाजसेवी स्वर्गीय रायबहादुर पातीराम को उनके जनसेवा कार्यों के लिए 'राय बहादुर' की उपाधि दी गई थी। आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी इस गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने कहा यह सड़क उनके घर बनाने का लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.