हल्द्वानी, मार्च 20 -- लालकुआं, संवाददाता। हल्दूचौड़ क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव कालिका मंदिर, डूंगरपुर हल्दूचौड़ में आयोजित कथा के शुभारंभ से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने कथा श्रवण का महत्व बताया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोपाल दत्त मिश्रा सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, दीपा चंदोला, भास्कर भट्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मीना भट्ट, कमलेश चंदोला, घनानंद भट्ट, महेश खोलिया, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कैलाश बमेटा, नवल उपाध्याय, राजेंद्र सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, करन राणा, अंजू खोलिया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...