मुरादाबाद, मार्च 9 -- क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर में सोमवार को श्रीमद भागवत कथा शुरू हुई। इससे पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर चामुंडा होते हुए सम्पूर्ण गांव घूमते हुए वापस कथा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथावाचक चरन सिंह यादव शास्त्री द्वारा कथा स्थल पर हवन पूजन कर श्रीमद्भागवत कथा की विधिवत शुरुआत हुई। सांसद प्रतिनिधि कुलदीप तुरैहा एडवोकेट, तुंगीश यादव, सत्यभान यादव, उर्मिला यादव, सुधीर यादव, विशाल यादव, छमा यादव, कुलदीप यादव, भृगीश यादव, अमन सागर, तपेन्द्र यादव, राजेश पाल, उमेश प्रजापति, कमल यादव, खेमपाल प्रजापति, मास्टर संतोष, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.