गाजीपुर, नवम्बर 29 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। डुहियां गांव में शनिवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेवतीपुर सीएचसी के अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. अमर कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। डॉ. अमर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मरीजों को सीधे तौर पर राहत देगा। यहां बाजार के मुकाबले काफी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिलेंगी, जिसमें आमजन को किफायती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार है और कोई भी अस्पताल मंदिर के समान होता है, इसलिए इसे व्यापार से न जोड़ें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा और जरूरतमंदों के लिए मील का पत्थर साबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.