पाकुड़, अगस्त 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को बड़े खेल आयोजनों से जोड़ने और उनमें खेल के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास व प्रेरणा बढ़ाने के उद्देश्य से डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के 50 प्रशिक्षुओं को रविवार को डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता देखने रांची रवाना किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षुओं से भरी बस को रांची के लिए रवाना किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने के लिए जिले से 50 खिलाड़ी रांची रवानाकार्यक्रम का उद्देश्य एक्सपोजर विजिट के दौरान प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवस...