डुरंड कप देखने रांची रवाना हुई चंदवा से 50 स्कूली छात्र-छात्राओं की फुटबॉल टीम
लातेहार, अगस्त 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रखंड के 50 स्कूली छात्र-छात्राओं की फुटबॉल टीम गुरुवार की दोपहर रांची के लिए रवाना हुई। टीम के खिलाड़ी रांची में आयोजित प्रतिष्ठित डुरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले का प्रत्यक्ष रूप से आनंद लेंगे। टीम के साथ फुटबॉल कोच सुमित कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कोच सुमित कुमार ने बताया कि जिला खेल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के स्कूली खिलाड़ियों को डुरंड कप फुटबॉल मैच दिखाने के लिए रांची ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े स्तर के मुकाबलों को देखने से खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों को समझने और अपने खेल में सुधार करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों में रांची जाकर डुरंड कप मैच देखने को लेकर खासा उत्साह है, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.