कटिहार, अप्रैल 16 -- समेली,एक संवाददाता आदर्श मध्य विद्यालय डूमर में सत्र 2026-27 के लिए अनामांकित बच्चों के लिए नामांकन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। प्रधान शिक्षक चंद्रशेखर आचार्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पोषक क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डूमर मुखिया मनीष ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्धघाटन संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।जबकि मंच संचालन शिक्षक नजीबुल्लाह नैयर ने किया। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को निःशुल्क किताब, कॉपी और कलम वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- स्कूल रूआर 2026: अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर प्रधानाध्यापक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.