कटिहार, मार्च 13 -- समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर से भंगहा (फलका) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर नलीधार पर लोहा पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के उपरांत मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत विभाग द्वारा करीब 2 वर्ष पूर्व दिसंबर 2023 में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य प्रारंभ कराई गई। विभागीय उदासीनता के कारण निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। दिसंबर 2023 में लगभग 100 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। प्रारंभिक चरण में पिलर का काम काफी हद तक लगभग पूर्ण पूरा कर लिया गया ।परंतु उक्त पुल निर्माण कार्य निजी जमीन में होने से निर्माण कार्य में रूकावट आ गई । विभाग द्वारा इनकी समाधान के बजाय कार्य को ही रोक दिया गया । इससे आने वाले समय में जर्जर लोहा पुल की वजह से यह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने का खतरा मंडरा रहा है।प्राप्त जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.