हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि । टाटीझरिया प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम गांव में मां मनसा देवी मंदिर के नवनिर्माण में सामुदायिक एकजुटता और अटूट आस्था की मिसाल पेश की है। भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ यह महत्वाकांक्षी कार्य मात्र 39 दिनों में पूर्ण होने के करीब है । मंदिर की संपूर्ण कंक्रीट स्ट्रक्चर ढलाई का कार्य पूरा हो चुका है और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया गया। इस पूरे कार्य के समर्पित सहयोगियों में प्रमुख रूप से सेवा महतो, गुरुचरण कुमार, विकास प्रसाद, पप्पू कुमार मंडल, विवेक कुमार, महेश मली, झूपर तालेश्वर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.