गिरडीह, मार्च 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड बाईपास से एक युवती 6 दिनों से लापता है। इस संबंध में बरही के करियातपुर निवासी युवती की मां यशोदा देवी ने डुमरी थाना में आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर निवासी बिनोद साव की पुत्री नंदनी कुमारी 1 मार्च को अपने नाना घर नावाडीह जाने के लिए बरही से बस पर सवार हुई थी। दोपहर लगभग 3 बजे जब उसकी मां ने फोन पर संपर्क किया, तो नंदनी ने बताया कि वह डुमरी बाईपास पर उतर कर नावाडीह जाने के लिए गाड़ी पकड़ने जा रही है। इसी दौरान युवती का फोन कट गया। तब से युवती का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। युवती जब शाम तक नाना घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो युवती की मां यशोदा देवी ने 3 मार्च को डुमरी थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.