डुमरी वैष्णो मंदिर में भगवती जागरण, भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
धनबाद, मई 21 -- डुमरी तीन नंबर स्थित मां वैष्णो मंदिर परिसर में मंगलवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और गणेश स्तुति से हुई। जागरण में मुख्य कलाकार भजन गायिका आरती अनमोल ने ऊंचे-ऊंचे पर्वत पर बैठी है मेरी मैया.., शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिये.. जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं, गायिका शोभा सिंह ने बड़ा प्यारा सजा है दरबार मां भवानी.., लहर-लहर लहराए रे मेरी मां की चुनरिया.. और झूला झूले ली सातो रे बहिनिया.. जैसे सुरीले भजन प्रस्तुत किए। इन भक्ति गीतों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। सुबह सामूहिक आरती के साथ जागरण का समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गगनदीप सिंह, अमलदीप सिंह, रोशन दीप सिंह, गुरनाम सिंह, ज्योति, सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.