रांची, सितम्बर 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कमेटी की ओर से बरवड्डा के थाना प्रभारी को अपशब्द कहने व धमकी मामले में दर्ज केस में डुमरी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने पर आठ सितंबर से आंदोलन होगा। आंदोलन के पहले चार दिन तक सभी पुलिसकर्मी वर्दी पर काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को एक दिन का सामूहिक उपवास रहेगा। इस दौरान सभी पुलिस केंद्र, थाना और ओपी में मेस व चूल्हे नहीं जलेंगे। संगठन की ओर से 24 सितंबर को राज्य के सभी जिला शाखा, इकाई की ओर से पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- डुमरी विधायक के कथित अमर्यादित व्यवहार की पुलिस एसोसिएशन ने किया विरोध इस क्रम में केंद्रीय कमेटी के पदधारी पुलिस मुख्यालय के पास धरना देंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। एसोसिएशन के आह्वान ...