गुमला, जुलाई 18 -- डुमरी। बीआरसी परिसर में शनिवार को सात विद्यालयों के 43 छात्र-छात्राओं के बीच सरकार की योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। मध्य विद्यालय कोकावल के पांच, हुटाप के दो, कंदापाठ के तीन, नटावल के 14, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल डुमरी की दो, मध्य विद्यालय डुमरी टांगरडीह के 11 तथा मध्य विद्यालय कोठी के छह विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। साइकिल मिलने पर छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...