गुमला, मार्च 15 -- डुमरी। प्रखंड सरहुल पूजा समिति की बैठक रविवार को सरना स्थल स्थित धूमकुड़िया भवन में समिति अध्यक्ष जून उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सरहुल पूजा महोत्सव को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जानकारी के अनुसार 24 मार्च मंगलवार को सरहुल पूजा आयोजित की जाएगी। सुबह 8 से 10 बजे तक सरना स्थल पर बैगा प्रमुख बीरबल बैगा द्वारा पूजा-अनुष्ठान और सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। वहीं दोपहर बाद डुमरी से झाखराकुम्भा टांगरडीह तक शोभायात्रा और सामूहिक नाच-गान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल नृत्य मंडलियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अन्नपूर्णा देवी, श्रीराम उरांव, वासुदेव भगत, रामकृपा भगत सहित कई लोग उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.