डुमरी में 21 को बुजुर्ग मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय
गुमला, जून 15 -- डुमरी। सरना समाज डुमरी की बैठक रविवार शाम आंगनबाड़ी भवन परिसर में पंसस बेला देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बुढ़िया करम की पूर्व संध्या पर बुजुर्ग मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। यह कार्यक्रम 21 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा।कार्यक्रम में दोपहर एक बजे बुजुर्ग महिला-पुरुषों का स्वागत किया जाएगा, इसके बाद दो बजे विशेष प्रार्थना और फिर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अंत में अतिथियों द्वारा धार्मिक आशीर्वचन दिया जाएगा। आयोजन में युवाओं से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।पंसस बेला देवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को एक मंच पर लाकर उनके बीच सामाजिक जुड़ाव और पुराने संबंधों को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- धर्मपुर चिकनी में आज से नवकुंज महायज्ञ शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.