गिरडीह, मार्च 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया का 17 मार्च को डुमरी में होनेवाले बौद्धिक कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोरशोर से की जा रही है। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेन्द्र पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक सनातनियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क सह प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बताया कि आज देश के कट्टर पंथियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सभी सनातनियों को एकसूत्र में संगठित रहना आवश्यक है। कहा कि राष्ट्र धर्म और सनातन संस्कृति से बड़ा कोई धर्म व मजहब नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.