गुमला, अप्रैल 1 -- डुमरी प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए लगाए गए स्ट्रीट लाइट अब बेकार साबित हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर और मुख्य नवाडीह चौक में लगे स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़े हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइट लगने के कुछ ही दिनों तक रोशनी मिली,लेकिन इसके बाद एक-एक कर सभी लाइट बंद हो गईं। अस्पताल परिसर में कुछ लाइटों के बल्ब जल-बुझ रहे हैं,जबकि मुख्य नवाडीह चौक की लाइट पूरी तरह बंद हो चुकी है।अंधेरे के कारण रात में अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नवाडीह चौक मार्ग पर भी रोशनी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.