डुमरी में सांप काटने से महिला की हालत बिगड़ी
गुमला, जून 21 -- डुमरी। प्रखंड अंतर्गत खेतली पंचायत के सिरमी गांव में शनिवार को नाग सांप के काटने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सिरमी निवासी भीम देवी सुबह करीब नौ बजे अपने घर में सोई हुई थीं। इसी दौरान अचानक नाग सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली में काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे बाद दोपहर लगभग एक बजे परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी लेकर पहुंचे। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- उपले निकालने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, औरंगाबाद रेफर यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला अचेत, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.