गुमला, मार्च 7 -- डुमरी। प्रखंड सरहुल पूजा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी को लेकर आठ मार्च को दोपहर एक बजे डुमरी सरना स्थल स्थित धुमकुड़िया भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी प्रखंड सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष जून उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में सरहुल महोत्सव की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही महोत्सव को पारंपरिक और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए समाज के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.