गुमला, मार्च 29 -- डुमरी। प्रखंड सरहुल पूजा समिति की समीक्षा बैठक धूमकुड़िया भवन में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने की। बैठक में सरहुल महोत्सव के दौरान हुए आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत कर समीक्षा की गई। साथ ही सफल आयोजन के लिए प्रखंडवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर बीरेंद्र भगत, रविशंकर भगत, जयचंद भगत, बीरबल बैगा, जून उरांव, वासुदेव भगत, श्रीराम उरांव, अनिल भगत समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...