डुमरी में विधिक जागरुकता शिविर लगा
गुमला, मई 13 -- गुमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधवार को डुमरी प्रखंड सभागार में विधिक जागरुकता सह सहायता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य आमलोगों को कानूनी अधिकार,सरकारी योजनाओं व निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना था। मौके के डालसा के अधिवक्ताओं ने कहा कि गरीब, कमजोर व जरूरतमंदों को न्याय दिलाना प्राधिकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घरेलू हिंसा, जमीन विवाद, मजदूरी, पेंशन व महिला उत्पीड़न मामलों में उपलब्ध कानूनी सहायता और लोक अदालत की उपयोगिता बताई। मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बाल विवाह, बाल मजदूरी, आईटी एक्ट सहित कई कानूनों की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.