गुमला, मार्च 20 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के पावन बेला मेंडुमरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन शाम को यहां आस्था,भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।रामलीला का मंचन उत्तर प्रदेश के विंध्याचल से आई जय मां शीतला रामायण मंडली द्वारा किया जा रहा है। अनुभवी कलाकारों की टीम अपने सशक्त अभिनय से रामायण के पात्रों को जीवंत कर रही है। जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम अध्यक्ष अनिल ताम्रकार, सब्जीलाल साहू,अमित सिंह, विजय केशरी, राकेश शर्मा और शिवनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर तथा भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती कर किया। रामलीला...