गिरडीह, अप्रैल 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जनगणना 2027 एवं मकान सूचीकरण प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने क्षेत्र प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशन में बढई टोला डुमरी में मकान सूचीकरण का क्षेत्राभ्यास किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन नजरी नक्शा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया था। तीसरे दिन प्रायोगिक प्रशिक्षण के रुप में डुमरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर गली बढई टोला में प्रशिक्षणार्थियों ने मकानों का सूचीकरण का अभ्यास किया। फील्ड ट्रेनर कार्तिक प्रसाद वर्मा, अलिशा बंदो, संदीप कुमार सिंह एवं फरहान कासमी ने प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। डुमरी अंचलाधिकारी शशि भूषण वर्मा जनगणना अधिकारी के रुप में इस प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण में नजरी नक्शा तैयार करना, मकान संख्या, जनगणना मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.