डुमरी में बाइक की टक्कर से ग्रामीण गंभीर
गुमला, जून 24 -- डुमरी। जिले के डुमरी प्रखंड के जुरमू गांव निवासी अजय टोप्पो (46वर्ष) मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजय टोप्पो दंदरिया गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह से लौटने के दौरान देर रात जुरमू जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से छत्तीसगढ़ की ओर फरार हो गया।हादसे में अजय टोप्पो के जांघ में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.