डुमरी में प्रेम विवाह की जिद पर टावर पर चढ़ी नाबालिग किशोरी
गुमला, जून 15 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 16 वर्षीय किशोरी प्रेम विवाह की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिजनों द्वारा उसकी शादी की सहमति नहीं दिए जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।जानकारी के अनुसार किशोरी सुबह टावर पर चढ़ गई और वहीं से लगातार अपनी बात रखती रही। इस दौरान उसने फांसी का फंदा भी तैयार कर आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और उसे समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी।सूचना मिलने पर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसआई मनोज कुमार ने करीब तीन से चार घंटे तक धैर्यपूर्वक बातचीत कर किशोरी को समझाया। लगातार प्रयास के बाद किशोरी ने बात मान ली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.