गुमला, फरवरी 17 -- डुमरी। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागी टोली निवासी 48 वर्षीय प्रवीण मिंज की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रवीण मिंज बकरी चराने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान वे एक सखुआ पेड़ के नीचे बैठ गए। अचानक पेड़ की भारी डाली टूटकर सीधे उनके सिर पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच कर मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेते हुई पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.