डुमरी में नौ दिन तक रामलीला का भव्य मंचन
गुमला, मार्च 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के मौके पर डुमरी के दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिनों तक रामलीला का भव्य मंचन हुआ। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल से आई जय मां शीतला रामायण प्राचार्य मंडली ने अपने आकर्षक अभिनय से लोगों को खूब प्रभावित किया।हर शाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती रही। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। रामलीला के अंतिम दिन शुक्रवार रात को रावण वध और लंका विजय का मंचन किया गया। इसके बाद विभीषण के राजतिलक का दृश्य दिखाया गया। जिस पर पूरे परिसर में जयकारों और तालियों की गूंज सुनाई दी।पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.