गुमला, अगस्त 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष लोहरा (35), निवासी चचाली चैनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दो अगस्त की रात नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शशि प्रकाश पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई ग्रामीणों के सहयोग से रातभर बच्ची की तलाश की गई। देर रात करीब एक बजे बच्ची घर लौट आई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। डुमरी था...