हजारीबाग, मार्च 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मड़मो पंचायत अंतर्गत डुमरिया टांड के युवक की मौत डुमरी थाना क्षेत्र के एक तालाब में डूबकर हो गई। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए डुमरी थाना में आवेदन दिया है। बताया जाता है कि डुमरिया टांड निवासी शनिचर सोरेन (45) पिता बुधु मांझी अपने पड़ोसी संजय महतो के साथ बीते गुरूवार की सुबह डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर पंचायत अंतर्गत घुठियागढ़ा गए थे। दिन भर बीतने के बाद शाम में पड़ोसी संजय महतो अपने घर वापस लौट आया। वहीं, देर शाम तक शनिचर सोरेन के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो उठे और खोजबीन शुरू कर दी। पड़ोसी संजय महतो को पूछने पर अनभिज्ञता जाहिर की। शुक्रवार को परिजन खोजबीन करते हुए भरखर के घुठियागढ़ा पहुंचे। वहां ग्रामीणों के साथ खोजबीन में धोरधोरवा तालाब के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.