गुमला, जनवरी 31 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण के पश्चात शिशु की मृत्यु के मामले को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूचना मिलते ही उपायुक्त के निर्देश पर सीएस डॉ. शंभु नाथ चौधरी द्वारा एक जांच टीम का गठन कर मामले की गहन व निष्पक्ष जांच शुरू कर दी गई है। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गठित जांच टीम में जिला आरसीएच पदाधिकारी गुमला, एसएमओ डब्ल्यूएचओ गुमला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम गुमला, इपिडेमियोलॉजिस्ट आईडीएसपी गुमला तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.