गुमला, दिसम्बर 12 -- डुमरी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनशिकायत दिवस में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 101 का तत्काल निष्पादन किया गया। प्राप्त आवेदनों में जन्म प्रमाण पत्र 22, मृत्यु प्रमाण पत्र तीन, पेंशन 14, राशन कार्ड पांच, मईया सम्मान योजना दो, जाति प्रमाण पत्र 18, आय प्रमाण पत्र 22, आवासीय प्रमाण पत्र 18 और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र एक शामिल थे। शेष चार आवेदन लंबित हैं। बीडीओ उमेश कुमार स्वासी ने कहा कि अधिकांश मामलों का त्वरित समाधान किया गया है। लंबित आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम में सभी अंचल कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...