गुमला, मई 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी में प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण क्षेत्र का वातावरण सुहाना हो गया है। जिससे लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहतमौसम में बदलाव रविवार की शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। दिनभर की तपिश के बाद मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश और ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं में मौसम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज बदला, दोपहर म...