डुमरी में घुसा खतरनाक 25 खतरनाक हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
गिरिडीह, सितम्बर 6 -- डुमरी प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड एक बार फिर प्रवेश कर गया है। वन विभाग के अनुसार झुंड में करीब 25 हाथी हैं। गुरुवार देर रात हाथियों का झुंड बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध होते हुए डुमरी की बड़की बेरगी पंचायत में पहुंचा। फिलहाल झुंड छोटकी बेरगी और उसके आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए है। वन विभाग ने सात पंचायत के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। हाथियों के पहुंचने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथियों के झुंड ने छोटकी बेरगी गांव में भुनेश्वर साव, भैरव साव, किशोरी साव और इतवारी साव के खेतों में लगी मड़ुआ व मकई की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और झुंड की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह के भीतर हाथियों का झुंड दूसरी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.