गुमला, जून 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड परिसर में संवाद सह बीएलए-टू पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इग्नासियुस मिंज ने की। मौके पर लोहरदगा लोकसभा के सह प्रभारी विजय खां ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं और बीएलए को सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैपिंग प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करें और बीएलओ द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहने और इसकी जानकारी प्रखंड व जिला नेतृत्व तक पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने एसआईआर 2026 अभियान को लेकर बीएलए को किया प्रशिक्षित कार्यक्रम में प्रमुख...